फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After seven years of marriage, husband beats his wife and throws her out of the house

UP: सात साल बाद पत्नी लगी सांवली तो पीटकर घर से निकाला, महिला बोली- कहीं साथ नहीं ले जाता, न किसी से परिचय...

Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के सात साल बाद पति को अपनी पत्नी सांवली लगने लगी। जिसपर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
After seven years of marriage, husband beats his wife and throws her out of the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नरवल के नरौरा गांव में शादी के सात साल बाद पति को अपनी पत्नी सांवली लगने लगी। इसे लेकर दंपती में आए दिन विवाद होने लगे। पति ने उसे पीटकर दो साल के बच्चे समेत घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बौसर गांव निवासी सुनील द्विवेदी ने अपनी बेटी ललिता की शादी सात साल पहले नरवल के नरौरा गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ला से की थी। शादी के पांच साल बाद ललिता ने बेटे को जन्म दिया। महिला का आरोप है बच्चा होने के बाद पति उसे सांवला रंग होने का ताना देने लगा। इसे लेकर आए दिन मार पीट शुरू कर दी। कहीं भी न तो साथ में ले जाता और न ही किसी से परिचय कराता। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। बीते 19 फरवरी को शैलेंद्र ने इसी बात को लेकर दोबारा पीटा।

विज्ञापन

विरोध किया तो गहने और मोबाइल छीन लिया और बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद थाने में तहरीर देकर आरोपी पति व ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नरवल थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed