फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After running around DUDA for four years DM got the registry done in one hour other problems also resolved

Kanpur: चार साल तक काटे डूडा के चक्कर, डीएम ने एक घंटे में करा दी रजिस्ट्री, अन्य समस्याओं का भी निस्तारण

Sat, 15 Feb 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने इस पर पहले परियोजना अधिकारी डूडा से बात की। पता चला कि यह बदलाव लखनऊ स्थित डूडा मुख्यालय से होगा। डीएम ने तुरंत मुख्यालय में बात की और दिव्यांग को सामान्य वर्ग से पिछड़ा वर्ग में शामिल कर रजिस्ट्री करने की बात कही। करीब एक घंटे में बदलाव होकर रजिस्ट्री हो गई और पोर्टल पर भी दिखने लगी।

विज्ञापन
After running around DUDA for four years DM got the registry done in one hour other problems also resolved
डीएम को समस्याएं सुनाते फरियादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डूडा विभाग की गलती का खामियाजा रावतपुर गांव निवासी दिव्यांग सर्वेश कुमार चार साल से भुगत रहा था। कालोनी की रजिस्ट्री कराने के लिए वह कार्यालय के चक्कर काट रहा था। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने डूडा मुख्यालय लखनऊ में बातकर की और एक घंटे में पोर्टल में गलती का सुधार कराकर रजिस्ट्री कराई। परेशान फरियादी खुश होकर घर लौटा।

विज्ञापन

रावतपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार फरियाद लेकर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचा था। बताया कि साहब, शत प्रतिशत दिव्यांग और पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आता हूं। चार वर्ष पहले डूडा विभाग की पीएम आवास योजना (शहरी) में महावीरनगर एक्सटेंशन में आवास आवंटित हुआ था। इसकी रजिस्ट्री एमआईएस पोर्टल पर सामान्य वर्ग की श्रेणी में प्रदर्शित हो रही थी। इसकी वजह से जाति वर्ग की श्रेणी में अंतर आ रहा है। रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

करीब एक घंटे में हो गई रजिस्ट्री
जिलाधिकारी ने इस पर पहले परियोजना अधिकारी डूडा से बात की। पता चला कि यह बदलाव लखनऊ स्थित डूडा मुख्यालय से होगा। डीएम ने तुरंत मुख्यालय में बात की और दिव्यांग को सामान्य वर्ग से पिछड़ा वर्ग में शामिल कर रजिस्ट्री करने की बात कही। करीब एक घंटे में बदलाव होकर रजिस्ट्री हो गई और पोर्टल पर भी दिखने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुटखा खाकर जनता दर्शन पहुंचे लोगों से लिखवाया शपथ पत्र
जनसुनवाई में सचेंडी निवासी पूजा पति पंकज गुप्ता के साथ शिकायती पत्र लेकर आई थीं। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी की नजर पंकज पर पड़ी। वह गुटखा खाकर बात कर रहे थे। जिलाधिकारी ने पूछा, गुटखा खाया है क्या, जिस पर उन्होंने हां कहा। डीएम ने डांट लगाई और समझाया कि कैंसर को क्यों बुला रहे हो। इससे आप अपने परिवार को नष्ट कर दोगे। अब आप मसाला नहीं खाएंगे। उन्होंने कागज मंगवाया और पंकज से शपथ पत्र लिखवाया। डीएम ने लिखा हुआ शपथ पत्र अपने पास रख लिया और कहा कि तुम्हारी पत्नी ने शिकायत की तो तुम्हें जो दंड दिया जाएगा, वह स्वीकार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed