{"_id":"67be100dcb42a7e152021c04","slug":"after-operation-in-chc-womans-condition-worsens-death-etawa-news-c-216-1-etw1002-122020-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएचसी में ऑपरेशन के बाद \nमहिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएचसी में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
ताखा। सरसईनावर सीएचसी में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुरखा निवासी पूनम की शादी इकदिल थाना क्षेत्र के प्रजापति मोहल्ले में हुई थी। पूनम का पति राजीव दिव्यांग है। पूनम के चार बच्चे हैं। पूनम अपने मायके कुरखा गांव आई थी। सोमवार को वह अपनी मां रूपा देवी के साथ सीएचसी सरसईनावर में नसबंदी कराने पहुंची। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो डाॅक्टरों ने पूनम को एक सैफई भेज दिया। मां रूपा देवी के मुताबिक उन्हें भी बेटी के साथ जबरन एंबुलेंस में बैठा दिया गया और डाक्टरों ने कह दिया रोना नहीं नहीं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
ॉपूनम को रास्ते में कई बार जगाने और बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह हिली डुली तक नहीं रही थी। जब वह सैफई पहुंची तो डाॅक्टरों ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। रूपा देवी का आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही हुई है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि नसबंदी के लिए डाॅक्टरों की टीम बाहर से आती है। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सैफई भर्ती कराया गया था, जहां मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। पता चला है कि महिला कोई दवाई खाती थी। इसकी जानकारी नसबंदी के दौरान उसने डाॅक्टरों को नहीं दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
- डॉ. गीताराम, सीएमओ