फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after mother's Funeral son died in unnao district

'एक हादसा जिसने सभी को झकझोर दिया' मां की चिता जली, बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा

Sun, 18 Nov 2018 08:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
after mother's Funeral son died in unnao district
मृतक सचिन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में रायबरेली मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क हादसे में घायल किशोर की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में किशोर की मां और मौसेरे भाई की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह महिला का अंतिम संस्कार कर घर लौटे परिजनों को जब किशोर की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के खीरो थानाक्षेत्र के गांव मानपुर निवासी सियावती (38) पत्नी चंद्रशेखर अपने बेटे सचिन (12) और बहन के बेटे निहत्था गांव निवासी सूरज (18) पुत्र श्यामलाल के साथ गुरुवार सुबह अपने मायके सुमेरपुर आई थी। कुछ दिनों से बीमार पिता भगवती प्रसाद रावत को देखने और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के बाद देर शाम को बाइक से वापस रायबरेली जा रही थी।
विज्ञापन


 

सचिन की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया...

उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर छाछीराई खेड़ा गांव के पास रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से सियावती और सूरज की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि सचिन को गंभीर हालत में कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शनिवार सुबह सियावती का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान निजी अस्पताल में सचिन ने भी दम तोड़ दिया। सचिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पहले पत्नी और बाद में बेटे की मौत की खबर ने चंद्रशेखर को हिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed