फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After killed his Girlfriend gunshot himself

प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 21 Sep 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
After killed his Girlfriend gunshot himself
महाराजपुर के कुलगांव में रविवार को युवक ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सदर के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। घटनास्थल पर 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार लड़की, युवक की मुंहबोली भांजी थी।
विज्ञापन


महाराजपुर के कुलगांव निवासी दिहाड़ी मजदूर का बड़ा बेटा सत्यकेश पासवान (26) टेंपो चलाता था। उसके अकबरपुर (कानपुर देहात) के मुरीदपुर गांव निवासी झोलाछाप रामसंजीवन की बेटी वंदना (22) से प्रेम संबंध थे। वंदना की छोटी बहन अनीता ने बताया कि सुबह वह दीदी के साथ अकबरपुर बाजार कपड़े खरीदने आई थी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बाजार में सत्यकेश मिला और बाइक से दोनों को अपने घर लाया। सत्यकेश ने घर में उन  लोगों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कहीं चला गया। 15 मिनट बाद लौटा और वंदना को खेत दिखाने के बहाने उसे ले गया। काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो सत्यकेश की चचेरी बहन को पता लगाने के लिए खेत भेजा। इस पर सत्यकेश ने उसे वहां से लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे खेत से गोली चलने की आवाज आई। सत्यकेश की मां मैना दौड़कर वहां पहुंची तो देखा कि सत्यकेश और वंदना के शव पड़े थे। दोनों की कनपटी में गोली लगी थी। पास में ही तमंचा और तीन कारतूस मिले। एसओ अखिलेश गौड़ ने बताया कि कारतूसों में एक मिस है। जांच में पता चला कि वंदना की शादी कानपुर नगर में तय हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने वंदना की हत्या कर दी।  समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed