फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After getting the suspension order the condition of the revenue inspector deteriorated, died, was to be retired on December 31

निलंबन आदेश मिलने के बाद बिगड़ी राजस्व निरीक्षक की हालत, मौत, 31 दिसंबर को होना था सेवानिवृत्त

Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
After getting the suspension order the condition of the revenue inspector deteriorated, died, was to be retired on December 31
डेरापुर। कोर्ट के आदेश का पालन न करने व रुपये लेने के मामले मेें निलंबित राजस्व निरीक्षक की अचानक घर पर हालत बिगड़ गई। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर कस्बे के कृष्णानगर निवासी सुभाष चंद्र (60) तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 31 दिसंबर को उन्हें सेवानिवृत्त होना था। पिछले दिनों इंदरुख गांव के किसान आदित्य कुमार अवस्थी को कोर्ट के आदेश के बाद भी बंटवारे की भूमि पर कब्जा न दिलाने की शिकायत पर डीएम ने उन्हें 15 नवंबर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को निलंबन आदेश मिलते ही राजस्व निरीक्षक अपने घर चले गए। उनके बेटे विमल ने बताया कि गुरुवार भोर पहर पिता की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बेटे राघवेंद्र, शिवम व पुत्रियां गायत्री, पूजा, प्रीती रोने बिलखने लगी। मृतक राजस्व निरीक्षक की पत्नी मीना देवी का चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था।
मां-बाप का साया उठने से बेटे-बेटियों को रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार डेरापुर सेंगुर नदी घाट पर कर दिया गया।

राजस्व निरीक्षक सुभाषचंद्र के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में शोकसभा कर आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed