{"_id":"60c3387ad17a1f69315f7ec7","slug":"after-all-why-did-the-teenager-who-talked-on-the-phone-break-the-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 रुपये के ट्वीट का मामला: आखिर फोन पर बात करने वाले किशोर ने क्यों तोड़ दिया था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 रुपये के ट्वीट का मामला: आखिर फोन पर बात करने वाले किशोर ने क्यों तोड़ दिया था मोबाइल
Fri, 11 Jun 2021 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Jun 2021 03:49 PM IST
सार
पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो। दो रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमांशु सैनी व आशीष पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो रुपये ट्वीट करने के मामले की वायरल कॉल रिकॉर्डिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। फोन पर बात करने वाले बिहार निवासी किशोर ने अपना मोबाइल तोड़ दिया था। सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर उसने अपना मोबाइल क्यों तोड़ा? क्राइम ब्रांच का दावा है कि किशोर डर गया था इसलिए उसने मोबाइल तोड़ दिया लेकिन ये तर्क गले से नहीं उतर रहा है।
पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो। दो रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा। इस मामले में रावतपुर गांव निवासी अतुल कुशवाहा ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सैनी समेत तीन पर केस दर्ज कराया था।

आरोप था कि उसकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ दिन पहले इसी मामले में हिमांशु सैनी और सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाले लखनऊ निवासी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। क्राइम ब्रांच ने दावा किया था कि आशीष ने अतुल से प्रतिस्पर्धा में हिमांशु के साथ मिलकर दो कॉल एडिट कर वायरल कीं।
कॉल में एक तरफ हिमांशु की तो दूसरी तरफ बिहार निवासी एक किशोरी की आवाज है। बाकी आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। इस बीच एक मुख्य तथ्य सामने आया। जिस मोबाइल से किशोर ने बात की थी। उसने अपना मोबाइल घटना के बाद तोड़ दिया था।
उसने ऐसा क्यों किया ये साफ नहीं है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल का कहना है कि डर की वजह से किशोर ने ऐसा किया है। मामले में जल्द ही आरोपी रिटायर्ड आईएएस को नोटिस भेज बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।