फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a dispute with his girlfriend, the young man hanged himself and committed suicide.

Kanpur News: प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 01 Dec 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his girlfriend, the young man hanged himself and committed suicide.
कानपुर। स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में संक्रामक रोग अस्पताल परिसर के आवासीय परिसर में शनिवार शाम युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में प्रेमिका से अनबन के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है। पुलिस व फॉरेंसिक को जांच में युवक का लॉक मोबाइल मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल में कार्यरत वार्ड बॉय जमुना प्रसाद शर्मा के भतीजे सागर शर्मा (22) काकादेव स्थित एक सैलून में काम करता था। साथ ही वह इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौकीन था। परिजनों के अनुसार वह अपनी मां कमलेश के साथ रहता था। सागर के पिता महेंद्र ने कुछ साल पहले आत्महत्या की थी। जमुना के अनुसार भाई महेंद्र के न रहने के बाद उन्होंने सागर को पिता का नाम दिया। बताया कि शनिवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गए थे। घर पर सागर ने अपने चचेरे भाई को काम से बाहर भेज दिया। खुद दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तब उसके खुदकुशी करने का पता चला। परिजनों ने बताया कि पनकी या कल्याणपुर में रहने वाली किसी युवती से उसका प्रेमप्रसंग था। उसी से अनबन के बाद युवक ने जान दे दी। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed