फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Affair with the other woman husband wife dispute reached the police station police made them bride and groom

Love Guru Police: बाहरवाली का चक्कर...पति-पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, पुलिस ने बनाया दूल्हा-दुल्हन, पढ़ें मामला

Sat, 29 Mar 2025 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद में सुलह करवाकर दोनों को दोबार दूल्हा-दुल्हन बना दिया। साथ ही, पति को समझाया कि यदि वह दोबारा ऐसा करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Affair with the other woman husband wife dispute reached the police station police made them bride and groom
थाने में मौजूद पति-पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के स्वरूनगर थाना क्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां थाने में पति-पत्नी दोबारा दुल्हा-दुल्हन बन गए। दरअसल, स्वरूपनगर थाने में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दूसरी महिला से अफेयर की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी में सुलह करवाई। साथ ही, दोनों की दोबारा शादी भी करवा दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना स्वरूप नगर में एक पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मेरे पति को दूसरी महिला से अफेयर है। वो इसको लेकर मारपीट करते हैं और शराब पीते हैं। मामले की जानकारी जुटाकर पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाई। दोनों में सुलह करवाने के बाद दोनों को माला देकर एक-दूसरे को पहनाया।

विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में हुई सुलह
मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज नामक महिला ने अपने पति राजेश पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वह शराब का सेवन करने लगे थे और मना करने पर मारपीट करते थे। इसके अलावा, पति का किसी अन्य महिला से अफेयर भी है। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को सुनकर सुलह कराई गई। साथ ही, पति को समझाया कि यदि वह दोबारा ऐसा करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed