फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AE accuses Steno of harassing her, WhatsApp chat going viral on social media

एई ने स्टेनो पर लगाया परेशान करने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही व्हाट्सएप चैट

Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
AE accuses Steno of harassing her, WhatsApp chat going viral on social media
कानपुर देहात। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के एई ने एडीएम प्रशासन के स्टेनो पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एई ने अपने संगठन व अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखकर जानकारी दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एई के व्हाट्सएप की एक चैट वायरल हो रही है। इसमें वह धार्मिक भेदभाव व रुपये की मांग को लेकर परेशान करने की बात लिख रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक अभियंता साहबे आलम ने उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि एडीएम प्रशासन के स्टेनो धार्मिक भेदभाव के चलते गलत व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अफसरों के संज्ञान में लाए उनकी एक ही समय में उड़नदस्ता प्रभारी के रूप में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई जा रही है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज में ड्यूटी लगाने के साथ ही सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में भी उन्हें तैनात किया गया है।
ऐसे में वह दो स्थानों में एक साथ ड्यूटी कैसे कर सकते हैं। एई ने एडीएम से मुलाकात कर ड्यूटी के बाबत जानकारी दी तो उन्होंने दो स्थानों में ड्यूटी लगाने की बात से इंकार किया और टीईटी से ड्यूटी कटवा दी।
इसके साथ ही एई के व्हाट्सएप की एक चैट वायरल हो रही है। इसमें वह लिख रहे हैं कि अन्य एई रुपये देते हैं इससे उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। जबकि उनकी हाल ही में शादी होने के बाद भी कोविड कंट्रोल रूम में छह माह रात ड्यूटी लगाई गई।

इस चैट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वहीं, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने बताया कि एई ने एक ही समय दो जगह ड्यूटी लगने की जानकारी दी थी। इस पर एक जगह से नाम हटवा दिया गया है। स्टेनो पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed