फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate Dinu and his companions accused of occupying the shop

Kanpur News: अधिवक्ता दीनू और उसके साथियों पर दुकान कब्जाने का आरोप

Sat, 24 May 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Advocate Dinu and his companions accused of occupying the shop
दीनू उपाध्याय। - फोटो : आर्काइव
कानपुर। अधिवक्ता दीनू उपाध्याय और उसके साथियों पर करीब 18 महीने पहले फजलगंज की दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को पीड़ित कारोबारी ने घटना की वीडियो देकर डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। डीसीपी ने एसीपी और विवेचक को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फजलगंज निवासी 70 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के मुताबिक फजलगंज में हेमकुंड स्टोर के नाम से उनकी दो दुकाने हैं। यहां वह होजरी का व्यापार करते थे। उनके तीन बेटे सतविंदर, अरविंदर और गुरुविंदर सिंह हैं। मझला अरविंदर सिंह उनके साथ दुकान पर बैठता था। उसने भूमाफिया से मिलकर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से मिलते जुलते नाम से नई फर्म बनाई और 21 दिसंबर 2023 को दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। उसके संग अधिवक्ता दीनू और उसके साथी भी थे।
विज्ञापन


उन्होंने इसका वीडियो डीसीपी सेंट्रल को दिखाया। उस समय उन्होंने फजलगंज थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने पारिवारिक विवाद बता पल्ला झाड़ लिया था। उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। 28 अगस्त 2024 को कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्हें फजलगंज थाने पुलिस पर विश्वास नहीं था इसलिए विवेचना नजीराबाद स्थानांतरण कराई। घटना को 18 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि उस समय दोनों दुकानों में करीब 50 लाख रुपये का माल था। इसके बावजूद पुलिस समझौते का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनू और उसके साथियों का नाम बढ़ेगा

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि वायरल वीडियो में दीनू के साथ जो अधिवक्ता दिख रहे हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। एसीपी और विवेचक को निर्देश दिए गए हैं कि निष्पक्ष जांच करें। जांच बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed