फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Adulterated petrol sold by a petrol pump of kanpur

वाह जी वाह! चिप पकड़ी गई तो अब पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने लगे

Wed, 19 Jul 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Adulterated petrol sold by a petrol pump of kanpur
कानपुर में पानी के साथ मिला कर बेचा जा रहा था पेट्रोल
पेट्रोल पंपों पर हुई हेराफेरी में मिलावट के किस्से आम हैं। पेट्रोलपंप वाले चंद पैसों के लिए कस्टमर्स के भरोसे के साथ खिलवाड़ करते हैं।  लेकिन भाई साहब इन्होंने तो चोरी की सारे रिकॉर्ड ही तोड दिये...   
विज्ञापन

 

Adulterated petrol sold by a petrol pump of kanpur
डेमो
जैसे एक दूधवाला अपने दूघ में पानी की मिलावट करता है, उसी तरह इस पंप को चलाने वालों ने भी पेट्रोल में पानी मिलाने का फार्मूला लगाया जिसके बाद गुस्साए ग्राहकों की भीड़ नें पंप पर हल्ला बोल दिया। देखिए फिर कैसे मचा बवाल...



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Adulterated petrol sold by a petrol pump of kanpur
डेमो
यूपी के कानपुर के बर्रा इलाके का रहने वाला दीपक पुत्र प्रेम नारायण मंगलवार को सुबह पैट्रोल भरवाने कानपुर नगर सचान चौराहा के श्री नारायण पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां युवक ने 300 रुपए का पैट्रोल अपनी बाइक में भरवाया और चल दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक उसकी बाइक बंद पड़ गई। इसके बाद उसने बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। फिर वह नजदीक ही एक मैकेनिक के पास बाइक लेकर पहुंचा। यहां जांच करने पर मैकेनिक ने दीपक से पूछा आपने पेट्रोल कहां से डलवाया है, तो दीपक ने उसे पेट्रोल पंप का नाम बताया। इस पर मैकेनिक हंसने लगा और बोला जो इस पेट्रोल पंप पर गया वो आप ही की तरह ये समस्या लेकर मेरे पास आए हैं। इस पर दीपक ने हैरान होते हुए पूछा 'क्या मतलब..?'
 
विज्ञापन

Adulterated petrol sold by a petrol pump of kanpur
बोतल में पेट्रोल के साथ पानी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
फिर मैकेनिक ने जो बात दीपक को बताई उसके होश उड़ गए। मैकेनिक बोला साहब आपकी गाड़ी में पैट्रोल के साथ पानी तैर रहा है। दीपक फौरन दौड़ता हुआ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और ये बात पेट्रोलपंप कर्मी को बताई। उसने ये बात मानने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते दीपक जैसी समस्या लिए वहां दस-बारह लोग और पहुंच गए। फिर इसके बाद वहां जो हंगामा हुआ...
 

Adulterated petrol sold by a petrol pump of kanpur
डेमो
भीड़ ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक अभी भी पेट्रोल पंप पर हंगामा जारी है। मौके पर मीडिया पहुंची तो खाली कैन में पेट्रोल भराकर देखा गया जिसमें बड़ी गड़बड़ सामने आई। वाकयी यहां पेट्रोल के नाम पर पानी बेचा रहा था।

यह पहली बार नहीं है जब कानपुर में पेट्रोल पंप पर इस तरह का झोलझाल का मामला सामने आया है। बता दें इससे पहले भी पेट्रोल पंप मशीन में चिप लगाकर पेट्रोल बेचने में धोखाधड़ी होते पकडी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed