फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADO sent a report about the salary deduction of eight sanitation workers.

Kanpur News: आठ सफाई कर्मियों का वेतन कटने की एडीओ ने भेजी रिपोर्ट

Thu, 30 Apr 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
ADO sent a report about the salary deduction of eight sanitation workers.
संदलपुर। ग्राम पंचायतों में समय पर न पहुंचने और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में आठ सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। एडीओ पंचायत संदलपुर रंजीत सिंह ने बुधवार को यह कार्रवाई की। उन्होंने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

एडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें ब्लॉक संदलपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों से सफाई कर्मियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से सफाई कर्मियों के निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर न पहुंचने और सफाई न करने का उल्लेख था। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें शिकायतें सही पाई गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भड़पुरा के शांतनु कुमार, जलालपुर डेरापुर के अजय कुमार, अंतापुर के जगदीश नारायण, रणधीरपुर के राम महेश, सतौरा के राकेश कुमार, खालागांव के अखिलेश कुमार, ततुवापुर की सुषमा और रेवा के राजकुमार गांव में नहीं मिले। इस लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा था। सफाई कर्मियों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती की संस्तुति कर डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed