फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission situation is bad, increase the opening time of college in the morning and evening

Kanpur News: दाखिले की स्थिति खराब, सुबह-शाम कॉलेज खुलने का समय बढ़ाएं

Tue, 17 Jun 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Admission situation is bad, increase the opening time of college in the morning and evening
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में दाखिले की खराब स्थिति को देखते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें प्रो. पाठक ने दाखिले के लिए कॉलेजों को प्रात: आठ से शाम सात बजे तक खोलने के निर्देश दिए। साथ ही कहा है कि शिक्षकों की टीमें बनाकर आसपास के इंटर कॉलेजों में भेजकर छात्र-छात्राओं से संपर्क किया जाए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विवि से जुड़े सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से ऑनलाइन बैठक में कम दाखिलों पर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी का समय है, ऐसे में दाखिले का समय बढ़ाया जाए। सुबह 10 के बजाए आठ बजे से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाए। सुबह आठ से 10 और शाम को पांच से सात बजे तक दाखिला दिया जाए। आसपास के इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से संपर्क करें। छात्रों के लिए कॉलेज में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराएं, ताकि छात्र कॉलेज आएं। उस दौरान कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया जाए। दाखिला प्रक्रिया के प्रचार के लिए कॉलेज चाहें तो दीवारों पर पेंटिंग कराने के साथ, परचे भी छपवा सकते हैं। छात्र संख्या बढ़ाने में महाविद्यालय में अध्ययनरत और पूर्व छात्रों की मदद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed