फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Admission festival in  Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodaya Vishwavidyalaya, support center and help desk operated for students

Chitrkoot News: ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश उत्सव, छात्रों के लिए सपोर्ट सेंटर और हेल्प डेस्क संचालित

Sat, 25 Jun 2022 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ओपन पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू हो गए हैं। छात्र प्रवेश संबंधी समस्त जानकारियां यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Admission festival in  Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodaya Vishwavidyalaya, support center and help desk operated for students
यूनिवर्सिटी कैंपस में सपोर्ट सेंटर और हेल्प डेस्क का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश उत्सव का माहौल है। कुलपति प्रो. भरत मिश्रा के निर्देश पर यूजी, पीजी, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, पीएचडी के रेगुलर पाठ्यक्रमों  और दूरवर्ती माध्यमों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में सपोर्ट सेंटर और हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शशि कांत त्रिपाठी ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंटीन के बगल में एमपी ऑनलाइन का कियोस्क सेंटर के माध्यम से ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में ऑनलाइन प्रवेश की सुविधाएं उपलब्ध है। वहीं, कियोस्क संचालक लालता प्रसाद शुक्ला के अनुसार  कियोस्क सेंटर से रेगुलर और दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पाठ्यक्रम शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। सरकारी नौकरी के फार्म भरने आदि की व्यवस्था कियोस्क सेंटर पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रवेश समिति डॉ. हरि शंकर कुशवाहा और सचिव डॉ. कुसुम सिंह उपकुलसचिव, अकादमी ने बताया कि प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा की दृष्टि से प्रशासनिक भवन में स्टूडेंट हेल्प डेस्क संचालित है। हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार शिवहरे से संपर्क कर प्रवेश के नियमों व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतना-चित्रकूट मार्ग के किनारे स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सुरक्षा कार्यालय से भी प्रवेश नियम व प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कुलसचिव डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कला, विज्ञान, अभियांत्रिकी, प्रबंधन, कृषि संकाय में अधिष्ठाताओ, दूरवर्ती निदेशक व प्राचार्य दीनदयाल कौशल केंद्र से उनके संकाय/निदेशालय में संचालित पाठ्यक्रमों की विशेषताओं व प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रभारी आईटी प्रो. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश संबंधी जानकारी को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में निरंतर अपडेट किया जाता है। वेबसाइट का अवलोकन कर प्रवेश जानकारी प्राप्त की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed