फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration will run a campaign to close the hookah bar in Kanpur

हुक्का बार होंगे बंद: 2020 में प्रतिबंध लगने के बाद भी हो रहे हैं संचालित, प्रशासन कल से चलाएग अभियान

Fri, 02 Sep 2022 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Sep 2022 10:55 AM IST
सार

शहर में धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहे है। आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की सांठगांठ के चलते दिखावे की ही कार्रवाई होती है। अब प्रशासन अब इन पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर चुका है, जिसके लिए कल से अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
Administration will run a campaign to close the hookah bar in Kanpur
हुक्का बार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी ने सभी एसीएम के नेतृत्व में पुलिस, आबकारी और निगम अधिकारियों की टीमें गठित कर दी हैं। टीमें शनिवार से कार्रवाई करेंगी। इसके बाद भी कुछ दिनों के अंतराल में कार्रवाई चलती रहेगी, ताकि संचालक दोबारा हुक्का बार न खोल सकें।

विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी को भी अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन व सप्लाई पर भी निगरानी के निर्देश दिए हैं। दरअसल, शासन ने हाल में आदेश दिए थे कि 2020 से बार, कैफे, रेस्टोरेंट में हुक्के के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी हुक्का बार संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए शासन ने सभी जिलों के डीएम को अभियान चलाकर बंदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की सांठगांठ कर चला रहे हुक्का बार
शहर में धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहे हैं। खासकर युवाओं का अड्डा ये हुक्काबार बने हुए हैं। दिन हो या रात, हुक्का बार की रौनक कम नहीं होती। जिम्मेदार की शह पर ही अवैध कारोबार पनप रहा है। पुलिस-प्रशासन की शह पर शहर के पूरे शहर में हुक्का बार चल रहे हैं। नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बारों में हुक्का का धुआं उड़त रहता है।

नाबालिगों को परोसा जा रहा हुक्का
हुक्का बारों में किशोर-किशारियों की संख्या भी कम नहीं है। बिना रोक-टोक उनको हुक्का परोसा जाता है। यह तब हो रहा है जब हुक्का बार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। खुलेआम अवैध धंधा जारी है।

विज्ञापन

इन इलाकों में हुक्का बार की भरमार
वर्तमान में स्वरूपनगर, कोहना, गोविंद नगर, चकेरी, कल्याणपुर समेत मॉल रोड पर हुक्का बार की भरमार है। कैंट के एक बड़े होटल में भी हुक्का परोसा जाता है। इन थानों की पुलिस भी सवालों के घेरे में है।

कमाई का अड्डा बने हुक्का बार
प्रत्येक थाने की पुलिस व संबंधित विभाग के अफसर को पता है कि हुक्का बार कहां कहां चल रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय इनको कमाई का जरिया बना रखा है। जानकारी के मुताबिक हर महीने थाने से लेकर अन्य जिम्मेदार अफसरों को एक मुश्त रकम पहुंचती है। इसलिए वह भी आंख बंद रखते हैं।

एक बार ऐसा जो अफसरों को भाता है
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक नामचीन क्लब बना हुआ है। वहां पर खुलेआम हुक्का परोसा जाता है। हैरत की बात ये है कि यह हुक्का बार कई अफसरों का अड्डा बना है। कुछ अधिकारी हर महीने दो तीन बार यहां जाते हैं। कुछ दिन पहले एक अफसर का तबादला हुआ था तो विदाई पार्टी यहीं हुई थी। एक तरफ पार्टी चल रही थी तो दूसरी तरफ हुक्के का अवैध कारोबार। यही वजह है कि हुक्का संचालकों को कानून का डर नहीं रहा है।

हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। किसी भी सूरत में इसमें ढील नहीं दी जाएगी। अगर किसी की मिलीभगत है , तो उन पर भी कार्रवाई होगी। 
- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed