फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration tightens to deal with flood: Prevention of cutting of rivers in Kanpur and other districts is a priority

बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर: कानपुर के साथ अन्य जिलों में भी नदियों का कटान रोकना प्राथमिकता

Tue, 18 May 2021 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 May 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Administration tightens to deal with flood: Prevention of cutting of rivers in Kanpur and other districts is a priority
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिले में बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि जिले की उत्तरी एवं दक्षिणी सीमा में गंगा और रिंद नदी हैं, जबकि पश्चिम व दक्षिण में यमुना और मध्य में पांडु व नून नदियां हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, गंगा का 114 मीटर का जलस्तर खतरे और 113 मीटर चेतावनी बिंदु है।
विज्ञापन


तहसील सदर में गंगा से 30 गांव, रिंद से 11, पांडु नदी से 13 गांव प्रभावित होते हैं। बाढ़ की आशंका में निगरानी के लिए सदर में सात चौकियां, घाटमपुर तहसील में 16, बिल्हौर में नौ, नर्वल में तीन चौकिया बनाई जाएंगी। चौकियों में बाढ़ की आशंका वाले गांवों में नाव, लाइफ जैकेट, केरोसिन, माचिस, दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में नदियों का कटान रोकने का प्रबंध करने को कहा। निगरानी के लिए सभी एसडीएम क्षेत्र में दौरा करते रहें। डिजास्टर मैनेजमेंट के अनुसार तैयारी कर लें। बैठक में सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, चारों तहसीलों के एसडीएम, निचली गंगा नहर, पीडब्ल्यूडी और केस्को के अधिशासी अभियंता, जिला कृषि अधिकारी, एसीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

59 बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चिन्हित 
फतेहपुर के खागा तहसील सभागार में बाढ़ नियंत्रण को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को बाढ़ रोकथाम के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 59 गांव चिन्हित किए गए हैं। बाढ़ चौकियों के स्थान तय कर दिए गए हैं। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल इन बाढ़ चौकियों में जाकर सभी सुविधाओं को मुहैया कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर तहसीलदार गणेश प्रसाद, जितेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार, सगीर अहमद, अशोक सिंह, शिवप्रसाद सक्सेना, विद्या भूषण आदि मौजूद रहे।

बाढ़ से बचाव की तैयारियां शुरू
औंग में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को अभयपुर ग्रामसभा के बड़ा खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में बिंदकी तहसीलदार चंद्रशेखर सिंह ने बिंदुवार चर्चा की और बाढ़ से बचाव के लिए उपाय साझा किए। बैठक में अभयपुर, आशापुर, गलाथा गांव के प्रधान और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।

बताया गया कि गंगा और पांडु नदी की बाढ़ से अभयपुर के 16 मजरे, आशापुर के दो मजरे, गलाथा के दो मजरे प्रभावित होते हैं। बाढ़ के समय प्रभावितों को बसाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए। बैठक में कानूनगो अनेक सिंह, हल्का लेखपाल शुभम सिंह, अभिषेक शिवहरे, संजय सिंह, आशापुर के पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान, प्रधान रामदास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed