फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Adhiraj and Diksha first in chess under 8 age group

Kanpur News: शतरंज अंडर 8 आयु वर्ग में अधिराज व दीक्षा प्रथम

Tue, 02 Sep 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Adhiraj and Diksha first in chess under 8 age group
शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : आयोजक
कानपुर। बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल कैंट में सोमवार को 57वीं अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के 173 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता अंडर 8, 11, 15 व 17 वर्ग में खेली गई। अंडर आठ वर्ग में अधिराज व दीक्षा प्रथम रहीं।
विज्ञापन


पांच राउंड के बाद प्रतियोगिता के अंडर 8 आयु वर्ग में पंडित दीनदयाल स्कूल के अधिराज राठौर पांच अंक लेकर प्रथम रहे। द चिंटल स्कूल रतनलाल नगर के राघव चोपड़ा चार अंक के साथ द्वितीय और सुघर सिंह एकेडमी के सम्यक गौतम चार अंक पाकर तृतीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में दीक्षा अग्रवाल पांच अंक पाकर प्रथम, द चिंटल्स स्कूल की शांभवी मिश्रा चार अंक के साथ द्वितीय व सीलिंग हाउस स्कूल की अभिज्ञा तिवारी तीन अंक के साथ तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अंडर 11 आयु वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के आद्विक महेश्वरी पांच अंक के साथ प्रथम वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर के दक्ष सुराना पांच अंक के साथ द्वितीय व सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के रियांश कुमार चार अंक के साथ तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में बिलाबांग स्कूल की शान्वी ओमर पांच अंक के साथ प्रथम, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की कनिशा चार अंक के साथ द्वितीय व सीलिंग हाउस स्कूल की आद्रिका गोयल तीन अंक के साथ तृतीय रहीं।




अंडर 15 आयु वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट के सिद्धार्थ राठौर पांच अंक पाकर प्रथम, द चिंटल स्कूल के अरनव गुप्ता पांच अंक पाकर द्वितीय और पं. दीनदयाल उपाध्याय के राघव दुबे चार अंक के साथ तृतीय रहे।

अंडर 17 आयु वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल श्यामनगर के प्रांजल सिंह 4.5 अंक पाकर प्रथम, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के विराज गुप्ता चार अंक पाकर द्वितीय और ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के शुभ अवस्थी चार अंक पाकर तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की अंकिता त्रिवेदी पांच अंक पाकर प्रथम, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की काश्वी गुप्ता चार अंक पाकर द्वितीय व भाविका वर्मा तीन अंक पाकर तृतीय रहीं।


प्रतियोगिता के बाद स्कूल के कोऑर्डिनेटर सोहनीत साहू, कमल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता सीनियर नेशनल ऑर्बिटर हरीश रस्तोगी की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed