{"_id":"67ae5888e7992f1630054089","slug":"additional-flights-should-be-operated-from-chakeri-airport-kanpur-news-c-362-1-ka11006-119329-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकेरी हवाई अड्डे से अतिरिक्त उड़ानों का हो संचालन : रमेश अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकेरी हवाई अड्डे से अतिरिक्त उड़ानों का हो संचालन : रमेश अवस्थी
विज्ञापन
कानपुर। नगर सांसद रमेश अवस्थी ने चकेरी हवाई अड्डा से अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करने की मांग की है। गुरुवार को वह केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री राममोहन नायडू से मिले और उन्हें पत्र सौंपकर इस पर विचार करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रनवे के आधुनिकीकरण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दाैरान करीब पांच माह के लिए दिन की उड़ानें बंद होने की संभावनाएं हैं। लखनऊ से कानपुर की दूरी करीब 90 किमी है। कानपुर का अधिकतर जनमानस, व्यापारी लखनऊ से ही अन्य प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा करने के लिए आते-जाते हैं।
अगर पांच माह के लिए लखनऊ हवाई अड्डा से उड़ानें बंद रहीं, तो व्यापारियों व आम जनमानस को असुविधा होगी। साथ ही महाकुंभ आने-जाने वाले लोग भी परेशान होंगे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चकेरी हवाई अड्डे से अतिरिक्त उड़ानों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
एटीसी सुविधा बढ़ाई जाए
सांसद ने कहा कि चकेरी हवाई अड्डे पर अविलंब एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) सुविधा बढ़ाई जाए और रात्रि लैडिंग शुरू कराई जाए। साथ ही कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, जम्मू, पुणे, अमृतसर के अलावा सुबह-शाम कानपुर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ान, बनारस और अयोध्या के लिए भी सप्ताहिक उड़ान संचालित कराई जाए। कानपुर से बंगलुरू के लिए भी एक नियमित उड़ान शुरू किए जाने की जरूरत है।