फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Additional director removed because he did not controlled corona

कोरोना कंट्रोल न होने पर हटाए गए अपर निदेशक, डाॅ. जीके मिश्रा बने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Additional director removed because he did not controlled corona
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कानपुर में कोरोना नियंत्रित न होने पर शुक्रवार को शासन ने प्रभारी मंडलीय अपर निदेशक डाॅ. रामायण प्रसाद यादव और कांशीराम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डाॅ. संतोष कुमार पांडेय को हटा दिया है। डाॅ. आरपी यादव को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में अपर निदेशक (यांत्रिक) और डाॅ. संतोष कुमार पांडेय को लखनऊ में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) बनाया गया है।
विज्ञापन


उर्सला के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. श्रीनारायण वाजपेयी को कानपुर मंडल का अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने विभिन्न मंडलों, जिलों में तैनात 55 डाक्टरों की तबादला सूची जारी की। अपर मुख्य सचिव के अनुसार प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के डाॅक्टरों की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


इस आदेश के अनुसार केपीएम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. ज्योति सक्सेना को हैलट का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। अभी यह यह जिम्मेदारी मेडिकल कालेज की उप प्राचार्य व मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरी संभाल रही थीं। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. जीके मिश्रा को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। उर्सला के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. आरसी भट्ट को इसी अस्पताल का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। डफरिन की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नीता रानी को मुख्य परामर्शदाता उर्सला बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed