{"_id":"61994ef681826851c6508c07","slug":"additional-chief-secretary-will-come-today-to-see-land-for-bengali-hindus-in-bhaisaya-village-akbarpur-news-knp665158926","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसाया गांव में बंगाली हिंदुओं के लिए जमीन देखने आज आएंगे अपर मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसाया गांव में बंगाली हिंदुओं के लिए जमीन देखने आज आएंगे अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
भैसाया में निरीक्षण करतीं सीडीओ व एडीएम प्रशासन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) छोड़कर मेरठ के हस्तिनापुर में बसे 63 बंगाली हिंदू परिवारों को रसूलाबाद में बसाने के लिए शासन की टीम रविवार को जमीन देखने आ रही है।
इसमें अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ हस्तिनापुर में बंगाली समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी होंगे। इसको देखते हुए सीडीओ व एडीएम प्रशासन ने शनिवार को गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
रसूलाबाद के भैसाया, पाल नगर व महेंद्र नगर में पुनर्वासित बंगाली हिंदू परिवार रहते हैं। मेरठ के हस्तिनापुर में रह रहे पूर्वी पाकिस्तान के 63 हिंदू परिवारों ने भैसाया में बसने की इच्छा जताई है। इसको लेकर शासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रति परिवार दो-दो एकड़ भूमि, आवास के लिए दो सौ वर्ग मीटर भूमि व मकान बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना से आर्थिक मदद दी जानी है। तहसील प्रशासन के स्तर से की गई तैयारी की हकीकत जांचने रविवार को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह दोपहर करीब एक बजे भैसाया पहुंचेंगे।
वह यहां 63 बंगाली हिंदू परिवारों को आवंटित होने वाली भूमि आदि का निरीक्षण करेंगे। उनके आगमन को लेकर शनिवार को भी तैयारियां होती रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय महेंद्र नगर में रंगाई व वालपेंटिंग का काम किया गया।
रसूलाबाद लहरापुर मार्ग पर यादव नगर से पाल नगर के बीच सड़क पर पैचवर्क कराया गया। यादव नगर दशहरा मार्ग भी ठीक कराया गया। पालनगर गोशाला में टीन शेड डालने का काम कराया जा रहा है।
सीडीओ सौम्या पांडेय व एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया। यहां वन रेंजर अरविंद कुमार शुक्ला ने पहले से रह रहे पुनर्वासित बंगाली परिवारों को सहजन का एक-एक पौधा दिया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएन लवानियां ने पाल नगर गोशाला का निरीक्षण कर मवेशियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार राजकुमार चौधरी, नायब तहसीलदार मनोज रावत, बीडीओ कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि मेरठ के हस्तिनापुर की मदन कताई सूत मिल में यह 63 हिंदू बंगाली परिवार रहते हैं। मजदूरी कर गुजर बसर करने वाले इन परिवारों को भूमि का आवंटन करना है।