फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Acts of drunken father and son, young man was beaten, the girl with him was attacked with a knife, serious

शराबी पिता-पुत्र की करतूत: विरोध करने पर युवक को पीटा, पत्नी बचाने आई तो बच्ची पर चाकू से वार, गंभीर

Fri, 29 Sep 2023 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 03:20 PM IST
सार

Unnao News: कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मारपीट और गाली गलौज की धराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। डॉक्टरी परीक्षण के बाद धारा बढ़ाई जाएगी। बच्ची का हैलट में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Acts of drunken father and son, young man was beaten, the girl with him was attacked with a knife, serious
बच्ची की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने के बाद पिता-पुत्र पड़ोसी युवक के दरवाजे गाली दे रहे थे। युवक ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की। पत्नी बच्ची के साथ बचाने पहुंची, तो बच्ची के शरीर पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन

बच्ची को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली क्षेत्र के घूरामऊ गांव में गुरुवार शाम छह बजे शेखर के घर के पास गांव का ही अरविंद अपने पिता देशराज के साथ शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था।
विज्ञापन

शेखर ने इसका विरोध किया, तो मारपीट शुरू कर दी। पति को पिटता देख पत्नी गीता तीन साल की बेटी तन्नू को लेकर घर के बाहरआ गई। इस पर अरविंद ने तन्नू के शरीर पर चाकू से तीन वार कर घायल कर दिया। घायल बच्ची को परिजन सीएचसी ले गए, वहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर हैलेट रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और गाली गलौज की धराओं में रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित शेखर की तहरीर पर पुलिस में पिता और पुत्र के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है।  कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मारपीट और गाली गलौज की धराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। डॉक्टरी परीक्षण के बाद धारा बढ़ाई जाएगी। बच्ची का हैलट में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed