फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान के साथ फिल्म 'ब्लैकमेल' में रतन राठौर, 'इश्कजादे' में बने परिणीति चोपड़ा के पिता

Sat, 10 Mar 2018 11:44 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
actor ratan rathaur in blackmail movie
इरफान के साथ फिल्म ब्लैकमेल में कानपुर के रतन
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म ब्लैकमेल में कानपुर के रतन राठौर एक बार फिर अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाते सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ब्लैकमेल सच्ची घटना पर आधारित थ्रिलर फिल्म है। रतन राठौर फिल्म में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के पिता का रोल निभा रहे हैं। रतन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आएगी। क्योंकि फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस है। सभी दिग्गज कलाकारों ने इसे अंत तक बरकरार रखा है। 



 

actor ratan rathaur in blackmail movie
फिल्म ब्लैकमेल का एक सीन
रतन राठौर इससे पहले भी कई बड़ी ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों में रोल अदा कर चुके हैं। इश्कजादे में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पिता का रोल रतन ने निभाया था। इसके अलावा वह यशराज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म दावत-ए-इश्क में भी नजर आए थे। 

 

actor ratan rathaur in blackmail movie
इरफान के साथ फिल्म ब्लैकमेल में कानपुर के रतन

डायरेक्टर अभिनव देव और भुषण कुमार-किशन कुमार के प्रोडक्शन में बनी ब्लैकमेल फिल्म में लीड एक्टर इरफान खान हैं। इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हरी, दिव्या दत्ता, अरुणोदय सिंह, ओमी वैद्य और उर्मिला मातोंडकर आइटम नंबर करते दिखेंगी। यह फिल्म 6 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी परवेज शेख ने लिखी है। म्यूजिक बादशाह और अमित त्रिवेदी का है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor ratan rathaur in blackmail movie
फिल्म इश्कजादे का एक सीन जिसमें परिणीति चोपड़ा के साथ दिख रहे रतन

रतन बताते हैं कि एक्टिंग के कीड़े ने उन्हें खूब मार खिलाई। उनके घर में कोई भी एक्टिंग के क्षेत्र से नहीं जुड़ा हुआ है। जब उन्होंने शहर में ही रहकर थियेटर एक्टिंग शुरू की तो घरवाले उनकी बहुत पिटाई करते थे। वे कहते थे इन सबसे कुछ नहीं होगा, पढ़ाई में मन लगाओ। लेकिन अंदर का कलाकार चैन से बैठने नहीं देता था तो कुछ दिन शहर में थियेटर किया, इसके बाद मुंबई की ट्रेन पकड़ ली।

 

विज्ञापन

प्रोफाइल-

actor ratan rathaur in blackmail movie
थिएटर और फिल्म आर्टिस्ट रतन राठौर

नामः रतन राठौर

जन्मः 1955 मेस्टन रोड, कानपुर

पेशाः थिएटर आर्टिस्ट, बॉलीवुड एक्टर, डिजाइनर

उपलब्धिः बॉलीवुड हिट फिल्म इशकजादे, दावत-ए-इश्क में अहम रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed