{"_id":"5d3bf0e38ebc3e6d1425f584","slug":"action-against-kanpur-tanneries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टेनरियों में छापे, दो दिन में तीन को नोटिस, लगाया 6.50 लाख का जुर्माना, बिजली काटने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टेनरियों में छापे, दो दिन में तीन को नोटिस, लगाया 6.50 लाख का जुर्माना, बिजली काटने का आदेश
Sat, 27 Jul 2019 12:53 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
कानपुर टेनरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एक तरफ टेनरियों में पैडल (पानी की टंकियां) तोड़ने का काम तेजी से चल रहा है तो अंधेरे का फायदा उठाकर देर रात कुछ टेनरियाें में चमड़ा साफ करने का काम भी अवैध तरीके से किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में तीन टेनरियों के खिलाफ बिजली काटने का नोटिस जारी किया गया। साथ में जुर्माना भी लगाया गया।
टेनरियों की जांच के लिए बनाई गई टीम दिन के साथ-साथ रात में भी पेट्रोलिंग करने लगी है। 24 जुुलाई को दो टेनरियों ब्राइट और सिबली जबकि 25 जुलाई की आधी रात को अमान टेनरी चलती पाए जाने पर उसकी बिजली काटने का नोटिस जारी कर दिया गया। अमान टेनरी पर 4 लाख, सिबली पर एक और ब्राइट टेनरी पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को भी आधी रात के बाद टीम जांच के लिए निकली है।

50 टेनरियों ने तोड़े पैडल
शासन के आदेश के बाद 50 टेनरियों ने अपने अतिरिक्त पैडल (पानी की टंकी) तोड़ दिए हैं। इसकी रिपोर्ट भी इन लोगों ने जिलाधिकारी को भेज दी है। रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी की तरफ से बनाई गई जांच टीम इन टेनरियों में जाकर सर्वे करेगी, इसके बाद टेनरियाें का ताला खुलेगा। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि जब सभी टेनरियों की पैडल तोड़ने की रिपोर्ट आ जाएगी, तब एक साथ सभी की जांच होगी।