फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Achintya Insurance and Sigma XI won matches in JNT League

Kanpur News: जेएनटी लीग में अचिंत्या इंश्योरेंस और सिग्मा एकादश ने जीते मैच

Tue, 20 May 2025 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Achintya Insurance and Sigma XI won matches in JNT League
विजेता टीम अचिन्या इलेवन व सिग्मा इलेवन विजयी - फोटो : फाउंडेशन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर की 13वीं अंडर-12 जेएनटी क्रिकेट लीग में अचिंत्या इंश्योरेंस और सिग्मा एकादश ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सोमवार को कानपुर साउथ मैदान पर पहले मुकाबले में आनंदेश्वर पॉलीपैक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नाै विकेट पर 112 रन बनाए। विराट माहेश्वरी ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। अभिनव और धैर्य अग्रवाल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में अचिंत्या इंश्योरेंस ने उत्कर्ष के 46 और युवराज के 31 रन की मदद से 15 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लीग के दूसरे मुकाबले में रचित फाइनेंस एकादश की टीम ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसमें अंशुमान ने 40 और शिवाय ने 24 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में आदर्श पाल और अंशुमान ने चार-चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिग्मा एकादश की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 134 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। जीत में रेयांश पाल ने 67 रन की पारी खेली।


इससे पहले उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान अंकित राजपूत ने मैच का शुभारंभ किया। अंपायरिंग पैनल में नायाब आलम, धर्मेंद्र सिंह, आनंद तिवारी, पुनीत झा तथा स्कोरिंग पैनल में अनस खान और अर्पित पाठक शामिल रहे।

इस मुकाबले में केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अमित मिश्रा, अहमद अली खान तालिब, दिनेश, शिव, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed