{"_id":"67fe97dc9696ff9900009340","slug":"accused-someone-else-of-theft-cousin-brother-turned-out-to-be-the-thief-in-the-footage-victim-filed-a-report-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दूसरे पर लगाया चोरी का आरोप, फुटेज में ममेरा भाई निकला चोर, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दूसरे पर लगाया चोरी का आरोप, फुटेज में ममेरा भाई निकला चोर, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
सार
पीड़ित ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ अब बाबूपुरवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
लोडर के साथ चोरी करता दिखा ममेरा भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजीतगंज निवासी राकेश अवस्थी ने पिछले सप्ताह बाबूपुरवा निवासी एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर शिकायत की। पुलिस की जांच में एक फुटेज सामने आई। चोर वह युवक नहीं बल्कि पीड़ित के मामा का ही बेटा निकला। बाबूपुरवा पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
राकेश ने बताया कि उसने चोरी के मामले में बीते दिनों दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो क्षेत्रीय लोगाें ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराई। उसमें ममेरा भाई विद्यानन्द पाण्डेय चोरी करते दिखा। उसी ने कमरों का ताला तोड़कर सारा सामान लोडर में लदवाया और साथ ले गया। पता चला कि उसने एक कबाड़ी को सारा सामान बेच दिया है। चोरी के सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने फुटेज उपलब्ध कराई हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।