फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused Shot kanwariya In dispute of Dancing on DJ

डीजे पर डांस के विवाद में कांवरिये को गोली मारी, फायरिंग करते हुए भागे आरोपी, 2 गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 12:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused Shot kanwariya In dispute of Dancing on DJ
घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा व पीछे खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में डीजे पर डांस करने के विवाद में रविवार की रात लगभग 12 बजे पुरानी घटिया में एक कांवरिये को गोली मारकर गुत्थमगुत्था के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर गोवा निवासी पान सिंह का 35 वर्षीय बेटा विजय यादव गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली व साइकिल से कांवर लेकर पांचाल घाट गंगा जल भरने जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे बज रहा था। शहर के घुमना पर रविवार की देर रात कुछ दबंग ट्रॉली पर चढ़कर डांस करने लगे। साइकिल से चल रहे विजय व अन्य कांवरियों ने इसका विरोध किया। इसपर दबंग मारपीट पर आमादा हो गए। यह देख विजय यादव व अन्य कांवरियों ने दोनों को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन


 

पुरानी घटिया के पास विजय गंगाजल भरकर आ रहा था

Accused Shot kanwariya In dispute of Dancing on DJ
सीएमएस से पूछताछ करते सीमएओ - फोटो : अमर उजाला
कांवरिये ट्रैक्टर ट्राली लेकर पांचाल घाट पहुंच गए। वहां पुरानी घटिया के पास विजय गंगाजल भरकर आ रहा था। तभी बाइकों से आए दोनों दबंग मारपीट करने लगे और विजय को पहचानकर गोली मार दी। गोली सीने में लगने से वह लहूलुहान हो गया। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। कांवरियों की दबंगों से गुत्थमगुत्था हो गई, लेकिन दबंग फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए।

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज रामसनेही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विजय को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। साथी कांवरिये भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। वहां तनाव की स्थिति को देखते हुए थाना मऊदरावाज, शहर व फतेहगढ़ से भी फोर्स पहुंच गया। जानकारी मिलने पर डीएम, एसपी व एएसपी लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कांवरियों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की। विजय के छोटे भाई अवधेश ने शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी आतिश उर्फ चउआ पुत्र सुनील कनौजिया व पुरानी घटिया निवासी गोपाल उर्फ पंडित पुत्र सुभाष चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घुमना पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से दोनों की पहचान कर दोनों को लाल गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed