{"_id":"5be86c08bdec221c3378940d","slug":"accused-of-vyapam-scam-also-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक जुड़े व्यापम घोटाले के तार, 1 आरोपी यहां भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक जुड़े व्यापम घोटाले के तार, 1 आरोपी यहां भी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Nov 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले के तार यूपी के कन्नौज जिले से भी जुड़ गए हैं। एक आरोपी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम ने शुक्रवार रात गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी भाग निकाल। सीबीआई उसके कमरे से कुछ दस्तावेज ले गई है।
एमपी में हुए व्यापम घोटाले में अभी तक जांच टीमें कई राज्यों के लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसी मामले में शुक्रवार को सीबीआई इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने टीम के साथ गिरफ्तारी का वारंट के साथ इंदरगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव मिड़ईपुर्वा निवासी जितेंद्र कनौजिया पुत्र श्रीकृष्ण कनौजिया भी सीबीआई की जांच में घोटाले का आरोपी है। थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने टीम के साथ रात करीब 11 बजे मिड़ईपुर्वा में छापा मारा लेकिन भनक लगने पर जितेंद्र भाग निकला।
परिजनों से सीबीआई इंस्पेक्टर ने पूछताछ की। परिजनों से कई मोबाइल के नंबर भी लिए और जितेंद्र के कमरे में छानबीन कर जरूरी दस्तावेज जुटाए। आस-पास के अन्य कुछ और लोगों से जितेंद्र के बारे में जानकारी की। एसओ इंदरगढ़ टीपी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई की टीम थाने पहुंची थी। वारंट के आधार पर आरोपी के यहां छापा मारा गया था, लेकिन वह भाग गया।