फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of sexually assaulting a teenager arrested in an encounter

Kanpur News: किशोरी का यौनशोषण करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually assaulting a teenager arrested in an encounter
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात शीतलपुर नहर कोठी के खंडहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी का सीएचसी गजनेर में इलाज कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने टीम के साथ शीतलपुर नहर कोठी में किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपी देशराज सिंह को घेर लिया। स्वयं को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से देशराज घायल हुआ है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व 320 रुपये बरामद हुए हैं। बता दें कि गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 24 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया था कि 22 दिसंबर की शाम सात बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां से गांव का देशराज उसको अपने घर ले गया और यौन शोषण किया। घर आने पर बेटी ने अपनी मां व उसको आपबीती बताई। किशोरी ने घर वालों को बताया था कि आरोपी करीब दो साल से धमका कर उसके साथ यौन शोषण कर रहा है। इससे वह तीन माह की गर्भवती हो गई है। आरोपी उस पर गर्भपात करवाने का दबाव भी बना रहा था। इस पर बेटी ने आरोपी के भाई रामजी व पिता बलवान से शिकायत की तो दोनों लोगों ने बेटी को धमकाया और मारपीट भी की थी। सीओ संजय सिंह ने बताया कि उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed