{"_id":"67acfbe0bcadca703e04e634","slug":"accused-of-selling-stolen-car-in-nepal-caught-in-encounter-kanpur-news-c-362-1-ka11002-119320-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरी की कार नेपाल में बेचने का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरी की कार नेपाल में बेचने का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी पुलिस ने बुधवार रात कार चोरी के आरोपी को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। मुठभेड़ गुजैनी थानाक्षेत्र के कैंधा पुल के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पकड़े गए युवक की पहचान हरदोई के कछौना थानाक्षेत्र के दीननगर निवासी सौरभ राठौर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने तीन जनवरी को तात्याटोपेनगर से कार चोरी कर नेपाल में बेची है।
एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात गुजैनी पुलिस को एक कार चोर के पनकी से कैंधा पुल की ओर जाने की सूचना मिली। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान कैंधा पुल के पास पतरसा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली बाइक सवार के दाहिने पैर में जा लगी। पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल में कार की बिक्री से मिले 10 हजार रुपये वह पनकी में रहने वाले साथी मंगल से लेकर वापस आ रहा था। उसके खिलाफ बर्रा ,नौबस्ता, प्रतापगढ़ कोतवाली, हरदोई के कछौना, बेनीगंज और संडीला में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। कार चोरी कर बेचने के बाद हरदोई गया था। वहां पुलिस ने उसे वाहन चोरी में पकड़ लिया। वह तीन दिन पहले जमानत पर छूटा है। कार बिक्री का पैसा लेकर आ रहा था।