फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of embezzling 22 lakh rupees from the hospital pharmacy, FIR lodged against two employees

Kanpur News: अस्पताल की फार्मेसी से 22 लाख गबन का आरोप, दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी

Mon, 13 Apr 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling 22 lakh rupees from the hospital pharmacy, FIR lodged against two employees
रसूलाबाद। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल की संचालिका ने अस्पताल की फार्मेसी से करीब 22 लाख रुपये की हेराफेरी किए जाने का आरोप लगा दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के श्रीनगर वार्ड निवासी डॉ. स्वप्निल सिंह ने शनिवार रसूलाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह रसूलाबाद में एक अस्पताल संचालित करती हैं, जिसकी वह डायरेक्टर हैं। उनकी संस्था में पिछले लगभग सात वर्षों से उजमा खान, निवासी कबीरनगर, आरिफ, निवासी रहीमनगर अस्पताल की फार्मेसी में दवा बिक्री काउंटर पर कार्यरत थे। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से दवा बिक्री के बिलों में हेराफेरी कर नकदी की चोरी की, स्टॉक की दवाओं का गबन किया तथा जीएसटी बिलों में छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उन्होंने फार्मेसी से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा को सॉफ्टवेयर से डिलीट भी कर दिया। इस अनियमितता से संस्था को लगभग 22 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। संचालिका द्वारा दवाओं के स्टॉक में कमी पाए जाने पर दोनों से पूछताछ की गई। जिसके बाद दोनों कर्मचारी कार्यस्थल छोड़कर चले गए। मामले में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed