फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of beating and throwing out of the house after husband's death, FIR lodged

Kanpur News: पति की मौत के बाद मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी

Sun, 22 Mar 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating and throwing out of the house after husband's death, FIR lodged
कानपुर देहात। वायुसेना कर्मी की मौत के बाद उसकी पत्नी ने जालौन पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तैनात ससुर व अन्य ससुरालीजन पर दहेज प्रताड़ना, जेवर छीनने का आरोप लगाया है। मारपीट की शिकायत करने पर जालौन थानाध्यक्ष पर भी अपमानित कर थाने से भगा देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर अकबरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अकबरपुर थानाक्षेत्र के लालपुर निवासी बलजीत यादव की बेटी प्रिंसी यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उरई में आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले वायुसेना कर्मी दिग्विजय सिंह के साथ 23 जनवरी 2022 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास सुशीला देवी, देवर सौरभ और ससुर राकेश कुमार यादव उसे कम दहेज का ताना मारते थे। ससुराली 25 लाख रुपये या एक स्कार्पियो की अतिरिक्त मांग करते थे। पति के साथ रहने पर भी ससुराल वाले नाराज होते थे और मारपीट करते थे।
विज्ञापन

प्रिंसी के पति दिग्विजय सिंह की 29 नवंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बाद में पता चला कि उन्होंने सट्टे में नुकसान और कर्ज के कारण आत्महत्या की थी। पति की मृत्यु के बाद छह फरवरी 2026 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर शादी में मिले जेवर छीन लिए। उसने 1090 पर शिकायत की। पुलिस उनको थाने ले गई। इसके बाद भी परिजन उसे घर पर रखने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि ससुर राकेश यादव वर्तमान में जालौन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके प्रभाव में आकर जालौन थानाध्यक्ष हरिशंकर चंद्र ने उसे अपमानित कर थाने से भगा दिया। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed