फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accusations ranging from extortion to rape, action taken against 64 in 10 months, 18 have been reinstated

खास खबर: वसूली से लेकर दुष्कर्म तक के आरोप, 10 माह में 64 पर कार्रवाई…18 हो चुके है बहाल, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 23 Oct 2024 09:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Oct 2024 09:01 AM IST
सार

Kanpur News: निलंबन व लाइन हाजिर की कार्रवाई के अलावा 28 पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो चुकी है। इन पर भी जल्द गाज गिर सकती है। इनके खिलाफ करीब पिछले एक साल से जांच चल रही थी।

विज्ञापन
Accusations ranging from extortion to rape, action taken against 64 in 10 months, 18 have been reinstated
दागी पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भ्रष्ट आचरण को लेकर पुलिस इन दिनों सवालों के घेरे में है। इस बीच ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी जमकर हो रही है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 महीने में अबतक पुलिस कमिश्नर घूसखोरी, वसूली, चोरी, पद का दुरुपयोग करने समेत अन्य गंभीर आरोपों में घिरे 64 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। इनमें से 36 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, जबकि 28 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

विज्ञापन

वहीं,18 बहाल भी हो चुके हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इस वर्ष एक जनवरी से 21 अक्तूबर के बीच पुलिस कमिश्नर ने घूसखोरी व वसूली में लिप्त 15 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। वहीं, विवेचना में लापरवाही बरतने वाले एक इंस्पेक्टर, दो महिला दरोगा व छह अन्य दरोगा को निलंबित किया था। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो टीआई समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित किए गए।

विज्ञापन
Trending Videos

भ्रष्ट आचरण वाले इन कर्मियों पर गिरी गाज
चोरी का माल बेचने के मामले में सीपी ने हाल ही में एसओ रेलबाजार रहे विजय दर्शन शर्मा, ट्रेनी दरोगा नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष तिवारी, हामिल हफीज व कांस्टेबल आकाश को निलंबित कर दिया। चौकी इंचार्ज आशीष कुमार व ट्रेनी दरोगा अनुज नागर वसूली के मामले में निलंबित तो हुए। साथ ही केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन

इन पर भी गिरी है गाज
इसके अलावा सब इंस्पेक्टर केशव प्रसाद, दुर्गेश प्रताप सिंह, अंकुर मलिक, दिलीप कुमार, जयवीर सिंह व आशीष कुमार, पंकज जायवाल, संकित तौगड़, टैंपो स्टैंड से वसूली के मामले में छत्रपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप में शिव शंकर शर्मा, जेल जाकर सौदेबाजी करने के आरोप में प्रमोद कुमार, भैंस लदे वाहनों से वसूली करने में टीएसआई सतेंद्र सिंह पर कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन

विवेचना व काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में साक्ष्य को दरकिनार कर पुलिस कर्मियों को क्लीनचिट देकर अंतिम रिपोर्ट लगाने वाले इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह निलंबित किए गए थे। इसके अलावा विवेचना में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर शिव शंकर पटेल, दरोगा तेज प्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा, अनीता वर्मा, कपिल कुमार, घनश्याम लावनिया, अनुज तिवारी, रूबी सिंह, विद्या शामिल पर भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा टीआई धर्मवीर सरोज, मोबिन खान, दरोगा राहुल कौशिक पर काम में लापरवाही पर गाज गिरी।

दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप
पनकी में दुष्कर्म के आरोप में फंसे सचिन कुमार व महिला से अश्लीलता के आरोप में रेलबाजार के फेथफुलगंज चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है।

मारपीट व अभद्र व्यवहार पर भी कार्रवाई
थाने में मारपीट व अभद्रता के आरोप में राजपाल, रेस्टोरेंट में नानवेज न देने पर मारपीट के मामले में हिमांशु व अरुण कुमार, आवेदक से मारपीट के मामले में वीरेश कुमार, शराब के नशे में महिला दरोगा के घर के बाहर हंगामा करना, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सतेंद्र कुमार, सूचना भंग करने में राजन मौर्या और कोर्ट द्वारा भेजे जा रहे नोटिस को उच्चाधिकारियों को अवगत न कराने पर पुलिस कार्यालय में तैनात लिपिक मौसम पुरोहित निलंबित किया गया था। हालांकि वर्तमान में वह बहाल हो चुके हैं।

28 पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच पूरी, कार्रवाई कभी भी
निलंबन व लाइन हाजिर की कार्रवाई के अलावा 28 पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो चुकी है। इन पर भी जल्द गाज गिर सकती है। इनके खिलाफ करीब पिछले एक साल से जांच चल रही थी। आरोप सही पाए गए हैं। सभी पुलिस कर्मियों को चार्जशीट देकर जवाब देने का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद सजा तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed