फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accurate assessment of the progress of Naunihalo will be from the card

Kanpur News: कार्ड से होगा नौनिहालों की प्रगति का सटीक मूल्यांकन

Thu, 23 Oct 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Accurate assessment of the progress of Naunihalo will be from the card
इटावा। परिषदीय स्कूलों में संसाधनों की बढ़ोतरी के साथ ही नए-नए नवाचारों के जरिए नौनिहालों का पठन-पाठन उच्च स्तरीय किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की ओर से प्रगति कार्ड का नया नवाचार शुरू किया गया है। प्रत्येक बच्चे की रोजाना की प्रगति इस कार्ड में अंकित की जाएगी। साप्ताहिक समीक्षा के बाद प्रत्येक बच्चे में हुई प्रगति का मूल्यांकन होगा। यह नवाचार जनपद के सभी परिषदीय स्कूल में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में साढ़े 1400 के करीब परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। अभिभावक बैठक में बच्चों की प्रगति को लेकर शिक्षक अभिभावकों को जानकारी देते हैं। पढ़ाई लिखाई की तमाम व्यवस्था के बावजूद शिक्षण कार्य की मॉनीटरिंग व्यवस्था अभी तक नहीं थी। महज थर्ड पार्टी सर्वे में बच्चों का मूल्यांकन सामने आ पाता था। अफसरों के निरीक्षण में बच्चों की प्रगति सवाल जवाब के बाद आंकी जाती है। इस मॉनीटरिंग को प्रगति कार्ड के जरिए आंका जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रगति कार्ड की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसे प्रत्येक परिषदीय स्कूल में लागू किया जाएगा। इस प्रगति कार्ड में बच्चे की रोजाना की प्रगति अपडेट की जाएगी। शिक्षक इस कार्ड को अपडेट करेंगे। बच्चे के पास यह कार्ड रहेगा। जिससे अभिभावक भी बच्चे की प्रगति कार्ड को देखकर आंक सकेंगे। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रगति कार्ड का नवाचार शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह के प्रथम सप्ताह में इस नवाचार को स्कूलों में शुरू करा दिया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed