{"_id":"5fe8ddc78ebc3e3c4d57ab2a","slug":"accident-pukhranya-news-knp602519247","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगलरोड पर गौर गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के हराहरा गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसका छोटा भाई विष्णु (18) और उसका साथी सुशील कुमार शनिवार देरशाम बाइक से नोनापुर गए थे। देररात वापस लौटते समय गौर गांव के पास मुगल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से रोड पर गिर गए। विष्णु के सिर से वाहन का पहिया निकल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने निजी वाहन से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां विष्णु के शव को रखा दिया गया।
वहीं सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि विष्णु नोनापुर इंटर कॉलेज में कक्षा-10 में पढ़ता था। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। मृतक की मां संतो देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।