{"_id":"585cb1b44f1c1b6752e3a843","slug":"accident-in-fog-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के आगोश में इस तरह एक दूसरे से भिड़ीं 8 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के आगोश में इस तरह एक दूसरे से भिड़ीं 8 गाड़ियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में इस कदर छाया धुआं की सामने वाले को देख पाना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को छाये घने कोहरे से कानपुर शहर में दृश्यता इतनी कम हो गई कि सड़क पर चलती गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गईं। महाराजपुर में कुछ भी साफ दिखाई न देने के कारण 8 गाड़ियां आपस में ही एक के पीछे एक भिड़ गईं। इस सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहगीरों और आसपास लोगों की मदद से महाराजपुर दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कानपुर के अलावा उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी कोहरे के कारण शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं।
विज्ञापन
ट्रक और बोलेरो भिड़ीं, लगा जाम
इस तरह आपस में भिड़ीं कारें
कानपुर के सरसौल ब्लॉक के हाथीपुर मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर हुई भीषण दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। हाइवे पर खड़े ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर के बाद जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मोड़ पर अक्सर होते हैं हादसे
बोलेर और खड़े ट्रक में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
सरसौल ब्लॉक का हाथीपुर मोड़ खतरे का मोड़ है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। कोहरा ज्यादा होने के कारण शुक्रवार को एक के पीछे एक गाड़ियां भिड़ गईं।
क्रेन आने के बाद हटा जाम
क्रेन के आने के बाद हटा जाम
इस दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी के पार्ट्स सड़क पर बिखर गये। टक्कर के बाद लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलवाई। क्रेन आने के बाद ही जाम खुल सका।