फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident in Agra-Lucknow Express, truck hits Army Gypsy, two soldiers injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर हादसा, सेना की जिप्सी में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लेफ्टिनेंट कर्नल

Tue, 18 Feb 2020 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Feb 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
accident in Agra-Lucknow Express, truck hits Army Gypsy, two soldiers injured
हादसा ग्रस्त सेना की जीप - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डोगरा रेजिमेंट की जिप्सी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल बाल-बाल बच गए। चालक और एक अन्य जवान घायल हो गया। सेना के जवानों ने दोनों घायलों का मौके पर प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन



 

accident in Agra-Lucknow Express, truck hits Army Gypsy, two soldiers injured
हादसे के बाद रिपोर्ट दर्ज कराते सेना के अफसर। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को लखनऊ कैंट से डोगरा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल निशांत कुमार शर्मा 24 जवानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भरतपुर राजस्थान ले जा रहे थे। जवानों का ट्रक पीछे चल रहा था। लेफ्टिनेंट कर्नल जिप्सी से आगे चल रहे थे। इसे जवान अजय नेगी चला रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिप्सी में नायक विक्की कंग्रोत्रा भी थे। दोपहर करीब 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा गांव के सामने पीछे से ओवर टेक करते हुए ट्रक ने जिप्सी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक अजय नेगी और विक्की कंग्रोत्रा घायल हो गए।

 
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल निशांत कुमार शर्मा बाल-बाल बच गए। सूचना पर यूपीडा गश्ती दल, एनसीसी की टीम मौके पर पहुंच गई। सेना के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त जिप्सी को टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया। डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह ने तालग्राम थाना पहुंच कर लेफ्टिनेंट कर्नल से हादसे के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed