फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

अनियंत्रित पिकअप पलटा, मजूदर की मौत नौ घायल

Thu, 15 Apr 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
accident
घटना स्थल पर पलटा पड़ा लोड़र। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सिकंदरा। थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास कानपुर-आगरा हाईवे पर बुधवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप पलट गया। इसमें पिकअप सवार छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो हैलट रेफर कर दिया गया। बाकी की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। पिकअप में गृहस्थी का सामान लदा है। ये लोग लॉकडाउन की आशंका पर आगरा से छत्तीसगढ़ स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे पर खोजाफूल गांव के पास पिकअप पलटने से बिलासपुर कस्बा छत्तीसगढ़ निवासी गरामू मालिया (25), शिवनारायन (22) व इसकी मां सुलोचना मालिया (45), शिवा मालिया (28), मनीबाई मालिया (55), शिवकुमारी (32), नवीन (6), संतोषी (28), पंकज (24) व मुकेश (23) समेत दस घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने गरामू को मृत घोषित कर दिया और शिवनरायन व इसकी मां सुलोचना को प्राथमिक उपचार के हैलट रेफर कर दिया, जबकि अन्य सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सभी एक ही पिकअप में गृहस्थी का पूरा सामान लादकर सवार थे। ये लोग आगरा व उसके आसपास के जिलों में झाड़ू व हाथ का पंखा बनाकर बेचते थे। इसी से भरण पोषण कर रहे थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर बिक्री प्रभावित हुई वहीं लॉकडाउन की आशंका के चलते सभी घर लौट रहे थे। सिकंदरा थाने के दरोगा चरन सिंह ने बताया कि दो घायलों को हैलट भेजा गया है। बाकी को मामूली चोटें हैं। एक युवक की मौत हो गई है उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed