फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

डीसीएम से टकराया टेंपो, युवक की मौत

Sat, 13 Feb 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
दुर्घटना के बाद हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त टेपों। - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मंटोरा ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर हाईवे पर खड़ी डीसीएम से टेंपो टकरा गया। टेपों सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कानपुर के हैलट में उपचार चल रहा है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मैथा तहसील के परसौली गांव निवासी संजय कुमार (40) काकादेव कानपुर में रहते थे। वहां प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार को गांव जाने के लिए वह कानपुर से टेंपो में सवार हुए। रनियां में मंटोरा चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी डीसीएम में टेंपो टकरा गया। इससे टेपों सवार संजय कुमार व रनियां निवासी राम आसरे (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से निकल रहे लोगों ने घटना की जानकारी रनियां पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख दोनों को हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि संजय कानपुर के काकादेव में पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। किसी काम से गांव आ रहे थे। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रनियां। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर भविष्य बनाने के लिए संजय कानपुर में रहने लगे थे, लेकिन उनका गांव में मन लगा रहता था। इससे वह अक्सर गांव आवागमन करते थे। दुघर्टना में मौत के बाद उनके बेटे युवराज (14), राज (9), पत्नी ममता व मां प्रेम कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बच्चों के सिर पिता का साया उठ गया। अब उनके पालन पोषण पर संकट आ गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed