{"_id":"5f99c8e08ebc3e9b83378387","slug":"accident-akbarpur-news-knp591139342","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। औरंगाबाद डालचंद्र गांव में पैर फिसलने से महिला कुएं में गिर गई। परिजन दिबियापुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद डालचंद्र गांव निवासी पप्पू की पत्नी सरोज (45) मंगलवार की रात मवेशी देखने घर के बाहर आई थी। तभी उसका पैर फिसल गया और पानी से भरे कुएं में जा गिरी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने कुएं से निकाला और औरैया के दिबियापुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसपर पुत्र बीरू, सोनू, नीतू व पुत्री अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजन शव वापस गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पति पप्पू ने बताया कि रात में पत्नी मवेशी देखने के लिए गई थी। तभी पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। फिर भी हल्का इंचार्ज से जांच कराई जाएगी।