फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accidant,auraiya news

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत

Thu, 30 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
accidant,auraiya news
दिबियापुर। औरैया से लौट रहे बाइक सवार बैंक कर्मी को बुधवार देर रात चिचौली अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान बैंक कर्मी ने दम तोड़ दिया। गुरुवार की शाम शव उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब 10 बजे बाइक से दिबियापुर आ रहे एक युवक को औरैया-दिबियापुर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के चिचौली अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पास में ढाबे पर बैठे लोगों एवं राहगीरों ने घायल को चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक का मोबाइल भी चकनाचूर हो गया। इससे शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लेकिन मृतक के पास मिले बैंक के कागजातों में कुछ मोबाइल नंबर मिले। एक मोबाइल नंबर पास के गांव ढकउअन पुरवा के एक व्यक्ति का मिला। उस नंबर पर बात करने पर मृतक की शिनाख्त मंजुल तिवारी (26) पुत्र ब्रह्महरि निवासी गुलरिहा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग एवं परिजन चिचौली पहुंचे। औरैया कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के करीबी गोविंद द्विवेदी के अनुसार, मंजुल दिबियापुर में एक्सिस बैंक में फील्ड वर्कर के तौर पर काम करता था।

बुधवार को औरैया मुख्य शाखा गया था। देर रात गांव लौट रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। मंजुल के पिता केरल में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मंजुल की मौत की सूचना मिलते ही पिता केरल से चल दिए। उनके शुक्रवार सुबह घर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed