फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accidant

ट्रॉला की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 16 Apr 2021 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
accidant
मृतक अखिलेश का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे में खोजाफूल गांव के पास गुुरुवार की दोपहर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार तुतुवापुर अमराहट के युवक की मौत हो गई। उसके गांव के दो साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। मौके पर एकत्र हुए तुतुवापुर के ग्रामीणों ने ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर हाईवे में जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। वाहन सवार गर्मी से बिलबिला उठे। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

तुतुवापुर अमराहट निवासी अखिलेश (20) बाइक से गांव के साथी धर्मवीर (22) और मोनू (20) के साथ खोजाफूल बाजार जा रहा था। तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। खोजाफूल पहुंचने के बाद अवैध कट से हाईवे पार करने लगे। इस बीच बाइक तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आ गई। अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को एबुलेंस से पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर तुतुवापुर के बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीण ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर हाईवे की दोनों लेनों में जाम लगा दिया। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। तेज धूप व गर्मी की वजह से वाहनों में सवार लोग बेचैन हो गए। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह पुलिस बल लेकर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर आक्रोशित थे। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्राला को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का शव देख बेसुध होकर गिरी मां
सिकंदरा। अमराहट के तुतुआपुर गांव के अखिलेश कुमार की मौत की सूचना पर पहुंची मां मीरा देवी गश खाकर गिर पड़ी। होश आते वह बुरी तरह से बिलखने लगी। मृतक घर में रहकर खेती में मदद करता था। घटना के बाद बहन विनीता देवी व भाई विवेक, अभिषेक समेत अन्य परिजन बुरी तरह से बिलखते रहे। ग्रामीण उन्हें ढांढस बधाने की कोशिश में लगे रहे। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
आर्मी के जवानों ने जाम खुलवाया
सिकंदरा। खोजाफूल गांव के पास हाईवे पर जाम लगाने के दौरान आर्मी का वाहन पहुंच गया। वाहन कानपुर से इटावा की तरफ से जा रहा था। वाहन में करीब करीब 12 जवान सवार थे। कुछ जवान जाम देख नीचे उतरे।

ग्रामीणों ने हाईवे पर बाइक व आटो खड़े कर दिए थे। आर्मी के जवानों ने बाइक व आटो हटवा कर जाम खुलवाया। वाहन निकलना शुरू हुए। इससे गर्मी में फंसे लोगों को राहत मिली। जाम में कई बसें व कार फंसी थीं। बसों में सवार बच्चे व महिलाएं गर्मी से बेहाल थे। कई बच्चे तो उल्टी करने लगे। जाम खुलवाने के दौरान उनके साथ पुलिस जवान भी मौजूद रहे।

अखिलेश की मौत पर बिलखते परिजन।

अखिलेश की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : AKBARPUR

हाईवे पर लगा जाम खुलवाता सेना का जवान।

हाईवे पर लगा जाम खुलवाता सेना का जवान।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed