{"_id":"5d2635be8ebc3e6d0574680b","slug":"acccident-kanpur-news-knp5007804113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पुलिस वाहन खड़े ट्रक से टकराया, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पुलिस वाहन खड़े ट्रक से टकराया, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पोस्टमार्टम हाउस मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो बंदी और सात पुलिस कर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस बंदियों को पेशी पर लेकर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। तीन पुलिस कर्मियों को काफी चोटें आई हैं। बाकी मामूली रूप से घायल हैं। एसपी रमेश, सीओ सिटी केडी मिश्रा घायलों का हालचाल जानने पहुंचे।
जिला कारागार से बंदी सुनील यादव और आशुतोष मिश्रा को सुल्तानपुर और संत कबीर नगर कोर्ट पेशी पर सुबह करीब सात बजे पुलिस की एक यूनिट लेकर निकली थी। पुलिस वाहन के चालक राम अनुग्रह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस मोड़ के पास एक ट्रक खड़ा हुआ था, उसे ओवरटेक करते समय सामने से दूसरा ट्रक आ गया। भिड़ंत से बचने के प्रयास में पुलिस वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 100 नंबर में हादसे की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे पुलिस कर्मियों को मशक्कत
कर बाहर निकाला गया। हादसे में इंचार्ज एसआई नंदलाल, चालक राम अनुग्रह तिवारी, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह बघेल, सिपाही यादव, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र दीक्षित, संदीप कुमार घायल हुए। इनमें नंदलाल, देवेंद्र सिंह बघेल, सिपाही यादव काफी चोटें आई हैं। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। बंदियों की हालत भी ठीक है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि संबधित जिलों की कोर्ट को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। बंदियों को जेल पहुंचा दिया गया है। अगली तारीख में जाएंगे।