फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ac private ward open in Halat

हैलट में खुले दो बेड के एसी प्राइवेट वार्ड

Tue, 02 Feb 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
ac private ward open in Halat
हैलट के नेत्र रोग विभाग के वार्ड नंबर दस में एक-एक बेड के दो प्राइवेट एसी वार्ड बनाए गए हैं। सोमवार को इनका उद्घाटन हो गया। इसका एक दिन का चार्ज 350 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ग्लूकोमा यूनिट लगाने का भी काम प्रक्रिया में है।
विज्ञापन


कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत रहमान टेनर्स की ओर से पिछले साल नेत्र रोग विभाग को 11 लाख रुपये दिए गए थे। इनमें तीन लाख रुपये से दो बेड के वार्ड और आठ लाख रुपये से ग्लूकोमा यूनिट लगाने का निर्णय हुआ था।
विज्ञापन


रहमान टेनर्स के एमडी महबूब रहमान ने बताया कि नेत्र रोग विभाग को जल्द ही फेको मशीन भी दी जाएगी। इस मशीन के आने से मोतियाबिंद के मरीजों को लेंस लगाने में आसानी होगी। डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि हैलट में प्राइवेट वार्ड न होने के कारण उच्च वर्ग के लोग नहीं आना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए महबूब रहमान के सहयोग से एसी वार्ड बनाए गए हैं। ग्लूकोमा यूनिट और फेको मशीन आ जाने से मरीजों के उच्च स्तरीय इलाज में काफी सहूलियत होगी। उद्घाटन के दौरान सीएमएस डॉ. सीएस सिंह, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. शालिनी मोहन, एसके शुक्ला आदि मौजूद रहे।


सक्षम लोग समाज की भलाई को आएं आगे  
रहमान टेनर्स के एमडी महबूब रहमान ने कहा कि नाम के लिए नहीं बल्कि दूसरों के फायदे के लिए काम करना चाहिए। हैलट के नेत्र रोग विभाग में अधिक उम्र वाले ही लोग ज्यादा आते हैं। बचपन के मित्र डॉ. सुनित गुप्ता और हैलट के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी गुप्ता से बात की तो कुछ करने की इच्छा जगी। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को समाज की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। सिर्फ सीएसआर ही नहीं अपनी संस्था प्राणोदय की ओर से भी मरीजों के हित  में काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed