फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   AC bus service started from Chitrakoot to Ayodhya, Divisional Commissioner showed green signal to the bus

Chitrakoot: धर्मनगरी से रामनगरी के लिए एसी बस सेवा, मंडलायुक्त ने बस को दिखाई हरी झंडी, जानें समय और किराया

Sat, 06 Aug 2022 09:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

चित्रकूट धाम से अयोध्या धाम के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू की गई है। शनिवार को चित्रकूट के मंडलायुक्त ने बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया है। बस बांदा से चित्रकूट व प्रयागराज होते हुए अयोध्या के लिए चलेगी।

विज्ञापन
AC bus service started from Chitrakoot to Ayodhya, Divisional Commissioner showed green signal to the bus
धर्मनगरी से रामनगरी के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट परिवहन निगम ने भगवान राम की तपोभूमि बांदा से जन्म भूमि अयोध्या के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत की है। शनिवार को चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त आरपी सिंह ने चित्रकूट में हवन पूजन के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। आयुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या के लिए कोई बस सेवा नहीं है। अयोध्या के लिए बस सेवा बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए।

विज्ञापन

बस के शुरू होने से बांदा, चित्रकूट व प्रयागराज के श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने के लिए सहुलियत हो जाएगी। इसके अलावा अयोध्या से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को भी आने जाने में आसानी हो जाएगी। मंडल के आईजी ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार धार्मिक स्थलों को परिवहन सेवा से जोड़ने की सराहना की।

विज्ञापन

इस समय पर बस पकड़ने के लिए पहुंचे
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बस सुबह बांदा से 8:30 बजे चलकर 10:15 चित्रकूट पहुंचेगी और प्रयागराज होते हुए शाम 7:19 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी बस अयोध्या क्षेत्र की इसी समय पर अयोध्या से चित्रकूट होते हुए बांदा आएगी। बताया कि चित्रकूट बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। इसे डिपो बनाने के लिए कार्ययोजना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed