फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Absconding in culpable homicide with a reward of Rs 20,000 arrested

Kanpur News: गैर इरादतन हत्या में फरार 20 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Absconding in culpable homicide with a reward of Rs 20,000 arrested
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां में एक महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां में 28 अगस्त 2023 को कल्लू उर्फ जितेंद्र की पत्नी आयुषी से विवाद हुआ था। बीच बचाव करने आई पड़ोसी उर्मिला डंडा लगने से घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में कल्लू उर्फ जितेंद्र के किलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बिदखुरी मोड़ के पास से भोगनीपुर कोतवाल अंजन कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिस समय पत्नी से विवाद चल रहा था। उस समय उर्मिला बीच बचाव करने आई थी। इसी बीच डंडा उसके सिर में लग गया। घटना के बाद से वह भाग निकला था। बाद में उसे पता चला कि घायल उर्मिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसी को लेकर वह पुलिस से बचता घूम रहा था। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed