{"_id":"5d8267018ebc3e01320291a2","slug":"abolished-article-370-from-kashmir-is-india-s-second-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना भारत की दूसरी आजादी: राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना भारत की दूसरी आजादी: राज्यमंत्री
Wed, 18 Sep 2019 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विकास विभाग राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने अनुच्छेद 370 पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत की दूसरी आजादी है। एक ऐतिहासिक गलती जिसका दंश कश्मीर बहुत दिनों से सहन कर रहा था। उसे समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का महत्वपूर्ण योगदान है।
जिले के प्रभारी मंत्री बुधवार को महोबा के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जा रहे जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से अब कश्मीर का नजारा तेजी से बदलेगा। उन्होंने इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से लेकर पाक अधिकृत कश्मीर पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अनुच्छेद 370 का मुद्दा देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता का मुद्दा है। भारत सरकार कश्मीर की आजादी को पूर्ण कश्मीर की आजादी तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. एलसी अनुरागी, मधुबाला सरोजनी, शैलेष तिवारी सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री के नेतृृत्व में व्यापारियों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को व्यापार मंडल कार्यकर्ताओं ने सराफा बाजार में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि दो अक्टूबर को पूरे देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प है। उन्होंने जिले को प्लास्टिक मुक्त करने में व्यापार मंडल के सहयोग की प्रशंसा की।
व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र के व्यापार के विकास पर ही संभव है। उन्होंने शासन प्रशासन की गलत नीतियों के चलते पत्थरमंडी का व्यापारी चौपट होने की बात रखी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष दिलासा सौरभ तिवारी, विनोद पुरवार, अनी सोनी, देवेंद्र शुक्ला, दिलीप अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे।