{"_id":"14ed06405090510cc9ec475223c467d8","slug":"abhivyakti-in-kdma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की रंग भरी ‘अभिव्यक्ति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की रंग भरी ‘अभिव्यक्ति’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को ‘अभिव्यक्ति 2015’ में करीब पांच हजार बच्चों ने आर्ट के माध्यम से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। साठ से अधिक स्कूलों के बच्चों ने बेटी बचाने का संदेश दिया तो किसी ने पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले का चित्रण कर मृत बच्चों को श्रद्धाजंलि दी।
छह ग्रुपों में आयोजित इस प्रतियोगिता में अभय मिश्रा, जुवारिवा हाशमी, लावन्या सिंह, सचित सचान, धर्मेंद्र शर्मा, आफताब आलम अंसारी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान पाया। इनके साथ ही सेकेंड, थर्ड और सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। ‘अमर उजाला’ इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
सुबह दस बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में बच्चों को चित्र बनाने के लिए थीम दी गई। स्टूडेंट्स ने शीट पर रंगों और पेंसिल से ऐसी आकृतियां उकेरीं कि लोग सराहना करते नहीं थक रहे थे। जेकेडी इंटरनेशनल की श्वेता देवी और श्रेया ने ‘बेटी बचाओ’ का संदेश दिया।
विज्ञापन
सुमित राजपूत ने देश के विकास, स्वच्छ भारत के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों के माध्यम से जन धन योजना का चित्रण किया। दून इंटरनेशनल के नमन, हर्ष, अनुभव और अविरल ने ‘नेत्रदान’ करने का संदेश दिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद स्टूडेंट्स ने डांस और सिंगिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। अनीशा, भूमिका ने ‘मैं कमली कमली’.... गाने पर डांस किया तो हाल तालियों से गूंज उठा।
आशा ने ‘धीरे- धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ गीत.... प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, विधायक अजय कपूर, केडीएमए के चेयरमैन संजय कपूर ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।