फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abetment of suicide report filed against five persons including woman friend on death of young man

Kanpur News: युवक की मौत पर महिला मित्र समेत पांच पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की रिपोर्ट

Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Abetment of suicide report filed against five persons including woman friend on death of young man
कानपुर देहात। कस्बा के रूरा रोड पर वाहन रिपेयरिंग की दुकान के बाहर 14 जुलाई की सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। परिवार के लोगों ने शादीशुदा महिला मित्र के परिजन पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बा के वार्ड नंबर पांच शंकर दयाल नगर निवासी गुड्डी ने बुधवार को पुलिस को तहरी दी। आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बेटे मोहित (15) को मायके में रह रही महिला मित्र ने बीती 13 जुलाई को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद महिला मित्र के पति, भाई, बहनोई और बहनोई के चालक ने बेटे के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इससे आहत होकर बेटे ने उसके घर के किनारे लगे पेड़ पर बिजली के केबल से फंदा लगाकर जान दे दी। जब उक्त लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उतारकर घटनास्थल से कुछ दूर स्थित रिपेयरिंग की दुकान के बाहर फेंक दिया। घटना के अगले दिन उन्हें मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने शादीशुदा महिला मित्र समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनूप पांडेय कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed