फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   abended statue in temple

मंदिर में मूर्ति खंडित

Sun, 14 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 14 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
रनियां क्षेत्र के करचल गांव में गत शुक्रवार की रात एक मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने ने खंडित कर दिया। शनिवार की सुबह मूर्ति टूटी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग आ गए और नाराजगी जताई। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

करचल गांव में शिवदुलारी व आशिक अली के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसी परिसर में एक मंदिर बना हुआ है। एक माह पूर्व इसी मंदिर में स्थानीय लोगों ने बजरंगबली मूर्ति की प्रांण-प्रतिष्ठा कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने मंदिर की दीवार और बजरंग बली की मूर्ति तोड़ दी। गांव में धार्मिक उन्माद फैलने की सूचना मिलते ही रनियां पुलिस, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, एसडीएम सदर, क्यूआरटी व महिला पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए गिराई गई दीवार की मरम्मत करानी शुरू कर दी। देर शात तक नई मूर्ति मंदिर में स्थापित कर दी।
गांव की शिवदुलारी पत्नी विजय सिंह चंदेल ने गांव के ही आशिक अली, संजय, अहसान, आरिफ समेत तीन अन्य पर मंदिर की दीवार तोड़ने, मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 पुलिस ने आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार कर लिया है। रनियां चौकी इंचार्ज आलोक राय ने बताया कि मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed